सम्पूर्ण समाधान दिवस में 94 शिकायतें प्राप्त, 11 का मौके पर निस्तारण

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक केशव कुमार की उपस्थिति में खड्डा तहसील सभागार में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित प्राप्त शिकायतों की गहन समीक्षा की गई और यथासंभव मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

94 शिकायतें दर्ज, 83 मामलों के निस्तारण के निर्देश

सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 94 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 11 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष 83 मामलों को संबंधित विभागों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सौंपा गया।

राजस्व विभाग की सबसे अधिक शिकायतें

विभागवार विवरण के अनुसार राजस्व विभाग से 38 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 6 का मौके पर निस्तारण किया गया। वहीं पुलिस विभाग से 16, पुलिस व राजस्व के संयुक्त 7 तथा विकास विभाग से 9 शिकायतों का तत्काल निस्तारण संभव नहीं हो सका। अन्य विभागों से प्राप्त 24 शिकायतों में से 5 का निस्तारण मौके पर किया गया।

ये भी पढ़ें – डीएम व एसपी ने बांसडीह डाक बंगले पर 16 जरूरतमंद परिवारों को बांटे कंबल

शीतलहर से प्रभावितों को कंबल वितरित

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा शीतलहर से प्रभावित गरीब एवं असहाय व्यक्तियों को कंबल वितरित कर राहत प्रदान की गई। जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को अलाव जलाने और रैन बसेरों की व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के निर्देश

जिलाधिकारी ने नगर क्षेत्र सहित सभी ग्राम सभाओं की सरकारी भूमि की वर्तमान स्थिति का विवरण शीघ्र तैयार करने तथा किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को तत्काल हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ये भी पढ़ें – 23 दिसंबर को किसान सम्मान दिवस, 23-24 दिसंबर को बटेश्वर धाम में भव्य मिलेट्स महोत्सव का आयोजन

अधिकारी रहे मौजूद

सम्पूर्ण समाधान दिवस में परियोजना निदेशक पीयूष, जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार पांडेय, डीसी मनरेगा राकेश, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राम जियावन मौर्य, जिला कृषि अधिकारी डॉ. मेनका सहित जनपद एवं तहसील स्तर के सभी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

पर्यावरण संरक्षण व पारिस्थितिक संतुलन हेतु तमसा तट पर हेमंत पर्व का भव्य आयोजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)पर्यावरण संरक्षण, पारिस्थितिक संतुलन एवं भारतीय ऋतु परंपराओं के संरक्षण के उद्देश्य…

2 minutes ago

यूपीएस मझवालिया नं. 4 में पीटीएम बैठक सम्पन्न, अभिभावकों ने जताई संतुष्टि, बच्चों को स्वेटर-टोपी व मेडल देकर किया गया सम्मान

सलेमपुर/देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)उच्च प्राथमिक विद्यालय (यूपीएस) मझवालिया नं. 4 में अध्यापक–अभिभावक (पीटीएम) बैठक का सफल…

6 minutes ago

डीएम ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मोहम्मदाबाद गोहना का किया आकस्मिक निरीक्षण

मऊ( राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने शिक्षा क्षेत्र मोहम्मदाबाद गोहना स्थित कस्तूरबा गांधी…

7 minutes ago

जिले में 24 दिसंबर को होगा जनपद स्तरीय मिलेट्स मेला एवं उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में किसानों एवं उपभोक्ताओं के बीच मोटे अनाज (मिलेट्स) के प्रति जागरूकता…

11 minutes ago

सड़क पर सुरक्षा का संकल्प: महराजगंज में यातायात जागरूकता का विशेष अभियान, ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और यातायात नियमों के…

12 minutes ago

सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, अवैध कब्जा हटाने व वरासत में लापरवाही पर सख्त रुख

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) तहसील बांसडीह में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी मंगला…

17 minutes ago