शाका बाबा के लिए दुआओं का दौर, मेदांता अस्पताल पहुंच रहे समर्थक और शुभचिंतक

मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) बरहज विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक दीपक मिश्र ‘शाका’ इन दिनों लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में उपचाराधीन हैं। परिजनों के अनुसार संक्रमण की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल उनकी स्थिति में सुधार बताया जा रहा है और चिकित्सकों की निगरानी में उपचार जारी है।
विधायक के अस्पताल में भर्ती होने की खबर फैलने के बाद उनके समर्थकों, शुभचिंतकों और परिचितों में चिंता देखने को मिली। बड़ी संख्या में लोग उनका हाल जानने के लिए मेदांता अस्पताल पहुंचे और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
पूर्व सांसद रमापति राम त्रिपाठी, कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही, विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, जय प्रकाश निषाद सहित कई राजनीतिक एवं सामाजिक लोगों ने भी अस्पताल पहुंचकर दीपक मिश्र ‘शाका’ के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
अस्पताल पहुंच रहे समर्थक, दिख रहा जनसंपर्क का असर
देवरिया और बरहज क्षेत्र से बड़ी संख्या में समर्थकों के लखनऊ पहुंचने की तस्वीरें और जानकारी सामने आने के बाद विधायक के समर्थकों में उनके प्रति जुड़ाव की चर्चा तेज हो गई है। समर्थकों का कहना है कि शाका बाबा से मिलने और उनका हाल जानने के लिए अलग-अलग वर्गों के लोग लगातार पहुंच रहे हैं।
अस्पताल में लगातार लोगों के पहुंचने के कारण व्यवस्था बनाए रखने की जरूरत भी महसूस की जा रही है। हालांकि, समर्थकों की भीड़ को देखते हुए अस्पताल परिसर में अनुशासन और मरीजों की सुविधा का ध्यान रखना जरूरी है।
‘नर सेवा नारायण सेवा’ को बताते हैं अपना मूल मंत्र
दीपक मिश्र ‘शाका’ भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे पंडित दुर्गा प्रसाद मिश्र के पुत्र हैं। वह भागलपुर ब्लॉक के प्रमुख भी रह चुके हैं। उनके समर्थक बताते हैं कि जनसेवा और जरूरतमंदों की मदद को वह हमेशा प्राथमिकता देते रहे हैं।
उनके पिता पंडित दुर्गा प्रसाद मिश्र भाजपा के पुराने नेताओं में शामिल रहे और सलेमपुर से विधायक रहे थे। परिवार की राजनीतिक एवं सामाजिक पृष्ठभूमि का प्रभाव दीपक मिश्र की सार्वजनिक सक्रियता में भी दिखाई देता है।
समर्थकों के अनुसार, गरीब, कमजोर और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए दीपक मिश्र लगातार सक्रिय रहे हैं। यही वजह बताई जा रही है कि उनके अस्पताल में भर्ती होने की सूचना के बाद बड़ी संख्या में लोग उनका हाल जानने पहुंच रहे हैं। जनमानस की प्रार्थना कबूल होने के कारण तेजी से स्वास्थ्य सुधार हो रहा है डॉक्टर ने भीड़ को देखते हुए विधायक के परिजनों के माध्यम से अपील किया है की भीड़ को नियंत्रित किया जाए।
फिलहाल परिजनों और समर्थकों को उनके जल्द स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौटने की उम्मीद है। विधायक के भाई ज्योति मिश्र “राका बाबा, भीम सहित अन्य करीबी लोग अस्पताल में उनकी देखभाल में जुटे हुए हैं।

Editor CP pandey

Recent Posts

ज्ञान से विवेक तक: मां सरस्वती के इन मंत्रों में छिपा है आध्यात्मिक साधना का संदेश

मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…

1 hour ago

मंगलवार-शनिवार करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, जानिए धार्मिक मान्यता

हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…

2 hours ago

UP चुनाव से पहले अमित शाह ने खोल दिया पुराना पिटारा, कट्टे-गैंगवार और परिवारवाद पर निशाना

ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…

2 hours ago

देहरादून से इंफाल तक प्रदर्शन: SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा

SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…

2 hours ago

भारी बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया घाटों का निरीक्षण

गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…

4 hours ago

श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर स्थापना दिवस पर गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पंचवटी व हरिशंकरी पौधों का रोपण-वितरण, श्रद्धालुओं ने लिया जल संरक्षण का संकल्प बहराइच (राष्ट्र…

4 hours ago