विश्व युवा कौशल दिवस पर रोजगार मेले में 42 युवाओं को मिला रोजगार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चकदही में आयोजित वृहद रोजगार मेले में 11 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया। मेले में 169 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार दिया, जिनमें से 42 युवाओं का विभिन्न कंपनियों में चयन कर उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान किए गए।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, डी.डी.यू.जी.के.वाई., उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन एवं सेवायोजन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रोजगार मेले का शुभारंभ संयुक्त निदेशक प्रशिक्षण/शिक्षु, बस्ती मंडल, बस्ती ने किया। इस दौरान चयनित अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर (एलओआई) वितरित किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया गया।
जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन ने बताया कि रोजगार मेले में लेग प्रो सॉल्यूशन, यूनिक सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, एलआईसी इंडिया, पीयू परिवहन विभाग, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, अमेज़न, शिव शक्ति, गीगा कारपूल, उमोजा मार्केट प्लेस प्राइवेट लिमिटेड, स्पार्क मिंडा तथा सर्वसिद्धि मैनेजमेंट कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड सहित 11 प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक प्रशिक्षण/शिक्षु, बस्ती मंडल, जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन, प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई खलीलाबाद एवं हैसर बाजार, एमआईएस प्रबंधक, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, डेटा एंट्री ऑपरेटर तथा सभी ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का जिलेभर में हुआ भव्य स्वागत,

मगहर बाईपास पर गौरव कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन संत कबीर नगर…

34 minutes ago

पत्रकारों ने सांसद विजय कुमार दुबे से लगाई गुहार, रेल यात्रा रियायत बहाल कराने की उठाई मांग

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद की मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति, कुशीनगर ने पत्रकारों को पूर्व…

42 minutes ago

किताबों से नहीं साइबर ठगी से लिख रहा था भविष्य

B.Sc. छात्र निकला फर्जी लोन गैंग का मास्टरमाइंड, 10% कमीशन पर खुलवाए सैकड़ों खाते गोरखपुर(राष्ट्र…

1 hour ago

राष्ट्रीय स्वास्थ्य अनुसंधान नीति-2026: विज्ञान, नवाचार और जनभागीदारी का नया युग

गोंदिया - वैश्विक स्तरपर भारत आज विकसित भारत- 2047 के अमृतकाल में प्रवेश कर चुका…

1 hour ago

कुशीनगर में मीडिया स्थायी समिति में प्रतिनिधित्व की मांग, मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति ने निदेशक सूचना को भेजा पत्र

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के पत्रकारों के अधिकारों और उनकी प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने…

1 hour ago

पत्रकार संगठन में बड़ा बदलाव, आरके भट्ट को महामंत्री और संजय चाणक्य को नई जिम्मेदारी

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति, कुशीनगर की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को पडरौना…

10 hours ago