Categories: Uncategorized

मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत जिले में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए विशेष अभियान चलाया गया।
एंटी रोमियो स्क्वॉड और महिला थाना टीम ने नगर क्षेत्र में भ्रमण कर महिलाओं व छात्राओं को सुरक्षा से संबंधित कानूनी प्रावधानों और हेल्पलाइन नंबरों (1090, 181, 112, 1076, 1098, 108, 102, 1930) की जानकारी दी। दुर्गा मंदिर बरदहिया में महिलाओं को आत्मरक्षा के उपाय बताए गए और 30 पंपलेट वितरित किए गए।
अभियान के दौरान 30 व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा 2 युवकों से माफीनामा भरवाकर चेतावनी देकर छोड़ा गया।
महिला थानाध्यक्ष पूनम मौर्या ने छात्राओं व महिलाओं से संवाद करते हुए कहा कि महिलाएँ निडर होकर अपनी शिकायत दर्ज कर सकती हैं और पुलिस सदैव उनकी सुरक्षा हेतु तत्पर है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों का उद्देश्य महिलाओं व बालिकाओं में आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच विकसित करना है ताकि वे समाज में सशक्त भूमिका निभा सकें।
इस मौके पर गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा, कानूनी अधिकारों व सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई। संध्या समय एंटी रोमियो चेकिंग के साथ महिला थाना टीम द्वारा पैदल गश्त भी की गई।

rkpnews@somnath

Recent Posts

अधिकमास का धार्मिक महत्व और धार्मिक आस्था

सुनीता कुमारी पूर्णियां बिहार भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म में समय की गणना केवल दिनों…

18 hours ago

आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

बहन की प्रताड़ना से आहत होकर युवती ने लगाई थी फांसी, पुलिस ने की कार्रवाई…

19 hours ago

खुद को प्रशासनिक अधिकारी बताकर ठगी करने वाला गैंगस्टर गिरफ्तार

कूटरचना कर लोगों को बनाता था शिकार, पुलिस ने दबोचा आरोपी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)गुलरिहा थाना…

19 hours ago

रोहिन नदी में नहाने गए दो मासूम डूबे एक की मौत एक की तलाश जारी

एनडीआरएफ की टीम का सर्च ऑपरेशन जारी, गांव में पसरा मातम मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधि…

2 days ago

मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर जोर, पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में…

2 days ago

डीडीयू के पीजी एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का परिणाम घोषित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर द्वारा सत्र 2025-26 के विभिन्न स्नातकोत्तर…

2 days ago