
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत–नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए रविवार को प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त टीम ने नौतनवां क्षेत्र के खनुआं बॉर्डर पर व्यापक पैदल गश्त और सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व अपर जिला मजिस्ट्रेट ने किया। इस दौरान उपजिलाधिकारी नौतनवां, क्षेत्राधिकारी नौतनवां, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) तथा पुलिस के अधिकारी और जवान मौजूद रहे।
सीमा पर हर गतिविधि पर पैनी नजर
गश्त के दौरान सीमा से आने-जाने वाले लोगों की गहन जांच की गई। संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखते हुए अधिकारियों ने तस्करी, अवैध कारोबार और अन्य आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए मौके पर तैनात जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पूरे दिन सीमा क्षेत्र में सुरक्षा बलों की सक्रियता बनी रही, जिससे तस्करों और असामाजिक तत्वों में हड़कंप की स्थिति देखी गई।
ये भी पढ़े – खेती-किसानी को नई दिशा देगा केंद्रीय बजट: पवन मिश्र
नेपाल चुनाव व त्योहारों को लेकर सतर्कता
नेपाल में प्रस्तावित चुनाव और आगामी त्योहारों को देखते हुए अधिकारियों ने सीमा सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाए रखने पर जोर दिया। उनका कहना है कि संवेदनशील समय में अतिरिक्त सतर्कता बेहद जरूरी है, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या कानून-व्यवस्था संबंधी समस्या उत्पन्न न हो।
ग्रामीणों को किया गया जागरूक
संयुक्त टीम ने गश्त के दौरान स्थानीय ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। ग्रामीणों से अपील की गई कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखाई दे तो तत्काल पुलिस अथवा सुरक्षा बलों को सूचना दें। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सीमा पर नियमित गश्त व चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Read this: https://ce123steelsurvey.blogspot.com/2021/05/blog-post_18.html?m=1
More Stories
बहराइच: होली–रमजान को लेकर प्रशासन सतर्क: एसडीएम की अध्यक्षता में तीन थानों में पीस कमेटी बैठक
बरहज: सरयू घाट पर स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान का सफल आयोजन, जनभागीदारी पर जोर
छह बोतलबंद पानी इकाइयों पर कार्रवाई, तीन ब्रांड असुरक्षित पाए गए