बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल के कई विधानसभा क्षेत्रों में लगातार हो रही बिजली कटौती, लो-वोल्टेज और फॉल्ट की समस्या को लेकर सांसद Ramashankar Rajbhar उर्फ विद्यार्थी ने शासन और विद्युत विभाग को पत्र भेजकर तत्काल सुधार की मांग की है। उन्होंने बलिया के नगरा नगर पंचायत को शहरी रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति देने तथा बलिया और देवरिया के कई क्षेत्रों में खराब विद्युत व्यवस्था पर नाराजगी जताई है।
सांसद ने प्रमुख सचिव ऊर्जा को भेजे पत्र में कहा कि बलिया के बांसडीह, सिकंदरपुर और बेल्थरा रोड के साथ-साथ देवरिया के भाटपाररानी और सलेमपुर क्षेत्रों में भारी बिजली कटौती की जा रही है। लोगों को दिन-रात मिलाकर 7 से 8 घंटे भी सही तरीके से बिजली नहीं मिल पा रही है।
उन्होंने कहा कि लो-वोल्टेज और बार-बार फॉल्ट होने से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। भीषण गर्मी में छात्र, व्यापारी, किसान और आम उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सांसद ने शासन से तत्काल हस्तक्षेप कर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है।
वहीं पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक को भेजे दूसरे पत्र में सांसद ने कहा कि नगरा को नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बावजूद वहां अभी भी ग्रामीण रोस्टर के अनुसार बिजली दी जा रही है, जो सरकारी गजट के विपरीत है।
उन्होंने मांग की कि नगरा नगर पंचायत को शहरी रोस्टर के तहत प्रतिदिन साढ़े 21 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि स्थानीय लोगों को राहत मिल सके।
नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने पर्यावरण संरक्षण और बढ़ते प्रदूषण पर गंभीर चिंता व्यक्त…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)विश्व हिंदू परिषद की इकाई बजरंग दल गोरक्ष प्रांत का शौर्य प्रशिक्षण वर्ग…
भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)भरोसा घर मिशन क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के प्रांगण में रविवार को शिविर के…
अवैध खनन के खेल में सड़कों पर फर्राटा भर रहीं बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रालियां, ग्रामीणों…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में डीजल और पेट्रोल की कमी को लेकर फैल रही…
सलेमपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड के चांदपलिया ग्राम सभा में किसानों को आधुनिक एवं…