Categories: Uncategorized

परिवहन मंत्री ने डॉ संजय सिंह व डॉ सुजीत सिंह को किया सम्मानित

मऊ (राष्ट्र की परम्परा )
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के पैतृक गांव छोटका राजपुर बक्सर में उनके पिता की पुण्यतिथि पर शारदा नारायन हास्पिटल द्वारा वृहद, निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें हृदय रोग, क्रिटिकल केयर, अस्थि रोग, स्त्री एवं प्रसुति रोग सहित अन्य विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 860 लोगों की जांचकर निःशुल्क दवाओं का वितरण किया। पूर्वांचल में चिकित्सा के क्षेत्र में किये गये सार्थक कार्यों के निमित्त परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने चिकित्सक द्वय डॉ संजय सिंह व डॉ सुजीत सिंह को सम्मानित किया। इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा स्वतंत्र देव सिंह ने डॉ संजय सिंह को उनके कार्यों के लिए बधाई दिया।
डॉ संजय सिंह ने बताया कि परिवहन मंत्री के हाथों सम्मानित होना गौरव का क्षण हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में पिछड़े पूर्वांचल के लोगों के लिए अत्याधुनिक कैथ लैब, इंदिरा आईवीएफ जैसी सुविधा के साथ गरीबों की जीवन रक्षा के लिए हास्पिटल द्वारा निरंतर कार्य किया जाता रहेगा। बलिया के ग्राम्यांचल में स्थित जननायक चंद्रशेखर हास्पिटल एंड कैंसर इंस्टीट्यूट के माध्यम से ग्रामीण गरीबों का उपचार किया जा रहा है।

rkpnews@desk

Recent Posts

नवारम्भ उत्सव से गूंजा प्राथमिक विद्यालय रामपुर, नए सत्र का हुआ उत्साहपूर्ण आगाज़

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के जैतीपुर विकास खंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय रामपुर में बुधवार…

5 minutes ago

दबंगई की हद: दंपति पर चाकू-चेन से हमला, घर में घुसकर मारपीट का वीडियो वायरल

📍 भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)देवरिया जनपद के मईल थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरासो गांव में दबंगई…

1 hour ago

Gas Pipeline Rules 2026: LPG संकट के बीच बड़ा फैसला, अब पाइप गैस कनेक्शन लेना होगा आसान

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। LPG संकट के बीच केंद्र सरकार ने गैस पाइपलाइन और…

7 hours ago

पंडित गणेशशंकर विद्यार्थी: निर्भीक पत्रकारिता और मानवता के प्रहरी

नवनीत मिश्र भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में गणेशशंकर विद्यार्थी का नाम एक ऐसे जुझारू…

8 hours ago

Sonia Gandhi Health: अचानक बिगड़ी तबीयत, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती—राहुल और प्रियंका पहुंचे

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद Sonia Gandhi की…

9 hours ago