त्योहारों को देखते हुए डीआईजी और एसएसपी ने किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धनतेरस, दीपावली और गोवर्धन पूजा के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए थाना राजघाट क्षेत्र के मुख्य बाजारों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर डीआईजी रेंज एस. चनप्पा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) राजकरन नय्यर ने क्षेत्राधिकारी ओमकार दत्त के साथ पैदल गश्त किया।

इस दौरान अधिकारियों ने व्यापारीगण और स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा के प्रति भरोसा दिलाया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि त्योहारों के दौरान विशेष सतर्कता बरती जा रही है और भीड़भाड़ वाले बाजारों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

डीआईजी ने निर्देश दिए कि संवेदनशील स्थानों पर निरंतर गश्त और निगरानी जारी रहे। स्थानीय व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन की तत्परता पर संतोष व्यक्त किया और सहयोग का आश्वासन दिया।

यह पहल गोरखपुर में त्योहारों के दौरान शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम मानी जा रही है।

Karan Pandey

Recent Posts

आज भी बरकरार है बताशे का महत्व, धार्मिक और मांगलिक आयोजनों में होती है विशेष भूमिका

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। समय के साथ भले ही मिठाइयों के रूप बदल गए हों,…

9 minutes ago

लक्ष्मी के आगमन पर जलने वाले दीपक बनाने वाले खुद दो जून की रोटी के लिए मोहताज कुम्हार

मिट्टी नहीं मिलने से अपना पुश्तैनी धंधा छोड़ खड़ी देशों को कर रहे पलायन मऊ…

44 minutes ago

मायके में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजन ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद मऊ के घोसी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर में शुक्रवार की…

47 minutes ago

चीनी समानों का बहिष्कार कर मनाएँ स्वदेशी दिवाली

दीपावली केवल एक त्यौहार नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। यह…

2 hours ago

अमृतसर-सहरसा गरीब रथ ट्रेन में आग, सरहिंद रेलवे स्टेशन के पास महिला झुलसी, तीन एसी कोच प्रभावित

पंजाब (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। अमृतसर-सहरसा गरीब रथ (12204) ट्रेन में सरहिंद रेलवे स्टेशन के…

2 hours ago

महराजगंज में उर्वरक विक्रेता की कालाबाजारी पर कृषि विभाग की जांच, लोकायुक्त से शिकायत की तैयारी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जनपद के एक किसान की शिकायत पर कृषि विभाग ने…

2 hours ago