“कैसे बचाएं जान जब जीवन का आधार भोजन बन जाए जहर समान”
बक्सर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र के दहिवर गांव में सोमवार रात जहरीला खाना खाने से एक ही परिवार के सात लोग अचानक बीमार हो गए। इनमें दो की मौत हो गई, जबकि पांच की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों की पहचान कृष्णा सिंह (40 वर्ष) और उनके बेटे अमित कुमार के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, खाना खाने के कुछ देर बाद ही सभी परिजनों को अचानक उल्टी-दस्त शुरू हो गया। परिवार के सदस्यों की बिगड़ती हालत देखकर ग्रामीणों ने तत्काल उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद कृष्णा सिंह और उनके बेटे अमित को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीन बच्चों और एक महिला प्रेमा देवी (50 वर्ष) का इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी गौरव पांडे दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर खाना जहरीला कैसे हुआ।
गांव में इस घटना से मातम पसर गया है। परिवार के सदस्य सदमे में हैं और स्थानीय लोगों में भय का माहौल है।
फतेहपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) जिले में अवैध मौरंग खनन पर कार्रवाई के बाद अब…
सोनभद्र (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) सोनभद्र जिले में खनन को लेकर गंभीर गड़बड़ियों का खुलासा…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क )उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को…
अलीगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)।यूपी के अलीगढ़ जिले में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल की शर्मनाक…
लखनऊ। (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) गोंडा में अनामिका शुक्ला नाम से हुई फर्जी नियुक्ति प्रकरण…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)प्रमुख सचिव स्वास्थ्य पार्थ सारथी सेन शर्मा ने आदेश जारी करते…