इलाके में और तेंदुओं की मौजूदगी से बढ़ी चिंता
शाहजहांपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)l जनपद के थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के ग्राम जुम्मन पूरवा में घायल अवस्था में मिले एक तेंदुए की मौत हो गई, जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार, आसपास के क्षेत्रों में एक से अधिक तेंदुओं को देखे जाने की सूचना है, जिससे लोगों में भय और असुरक्षा की भावना लगातार बढ़ रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि तेंदुओं की बढ़ती सक्रियता से किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने बच्चों और पशुओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है और प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की है।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और स्थिति पर नजर बनाए हुए है। साथ ही, किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया है।
वन विभाग द्वारा क्षेत्र में सघन निगरानी अभियान चलाया जा रहा है, ताकि अन्य तेंदुओं की मौजूदगी की पुष्टि कर उन्हें सुरक्षित तरीके से पकड़ने या जंगल की ओर खदेड़ने की कार्रवाई की जा सके। प्रशासन ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और अकेले बाहर न निकलने की अपील की है।
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। महुली स्थित शराब की दुकान को हटाने की मांग…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के सुप्रीमो व कैबिनेट…
देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)आगामी होली और ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…
देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)जनपद देवरिया में चर्चित कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या प्रकरण के बाद प्रशासनिक…
मऊ।(राष्ट्र की परम्परा)जनपद मऊ में जिला बचत कार्यालय से जुड़े अभिकर्ताओं के कार्यों को लेकर…
कुशीनगर, (राष्ट्र की परम्परा)जनपद कुशीनगर में वर्षों से बंद पड़ी पडरौना चीनी मिल को दोबारा…