Categories: Uncategorized

कांग्रेस कार्यकर्ता समस्याओं को लेकर करेंगे संघर्ष

बैठक में जर्जर सड़कों व शुद्ध पेयजल का उठा मुद्दा

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक कांग्रेस कार्यालय पर मंगलवार को सम्पन्न हुई, जिसमें क्षेत्रीय समस्याओं के निराकरण के लिए संघर्ष करने की रणनीति तैयार की गई । सम्बोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष मार्कण्डेय मिश्र ने कहा कि कार्यकर्ता सरकार के जनविरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करें।भाजपा ने जनता से जो भी वादे किए वह केवल हवा-हवाई होकर रह गये।आज नौजवान अपनी बेरोजगारी को लेकर परेशान है, उसे कोई पूछने वाला नही है।जिला सचिव डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि आज पूरे सलेमपुर क्षेत्र की अधिकांश सड़के जर्जर हो गई है, उस पर चलना दूभर हो गया है।लेकिन यहां के जनप्रतिनिधियों को इसका ध्यान नहीं है। पूरे सलेमपुर नगर में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नही है, अधिकांश इंडिया मार्का हैंडपंप खराब है, शीतल जल के लिए लगे आरओ शो पीस बनकर रह गए हैं। अगर इन समस्याओं का समाधान नहीं होता है तो कांग्रेस कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गोविंद मिश्र ने कहा कि भाजपा ने युवाओं के साथ छल किया है, युवा वर्ग अब चुप नहीं बैठेगा,अपनी लड़ाई राहुल गांधी के नेतृत्व में लड़ेगा।बैठक को नगर अध्यक्ष चुन्नु श्रीवास्तव, रामविलास तिवारी,अभिनीत उपाध्याय, सत्यम पांडेय, अखिलेश मिश्र, परमानन्द प्रसाद, रोहित यादव, राहुल मिश्र, उमेश तिवारी,आदि ने सम्बोधित किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

जंगल नाहरछपरा में विधिक जागरूकता शिविर, श्रमिकों और महिलाओं को योजनाओं की दी जानकारी

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जंगल नाहरछपरा के बड़ा सेमरहना काली स्थान पर गुरुवार को श्रमिक…

4 hours ago

मिशन सेफ फ्यूचर के तहत चला स्कूली वाहनों का चेकिंग अभियान, तीन का चालान, पंजीयन समाप्त वाहन बंद

बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ पर परिवहन विभाग सख्त, नियमों की अनदेखी करने वाले विद्यालयों…

4 hours ago

आकाशीय बिजली का कहर: धान की रोपाई के दौरान नाबालिग और बुजुर्ग महिला की मौत

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में गुरुवार को हुई बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने…

4 hours ago

जीआरपी व बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जीआरपी थाना देवरिया और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने चोरी…

5 hours ago

सब्जी की फसल बर्बाद सरयू के बढ़ते जल से छोटे किसान परेशान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)सरयू नदी के जलस्तर में हो रही लगातार वृद्धि से छोटे किसान परेशान…

6 hours ago

प्रदेश सरकार शिक्षकों के सम्मान और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री

शिक्षकों व उनके परिवारों को मिलेगी कैशलेस उपचार की सुविधा, मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना…

6 hours ago