नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। दक्षिण पूर्व दिल्ली की अमर कॉलोनी थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से चार साल के एक मासूम बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है। आरोपी की पहचान सुधाकर सिंह के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें – बुलंदशहर: 18 माह के मासूम की हत्या, संदूक में मिली लाश; आरोपी परिजनों संग करता रहा तलाश
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी सुधाकर सिंह की बच्चे की मां से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। आरोपी लगातार महिला पर मिलने का दबाव डाल रहा था, लेकिन महिला ने मिलने से इनकार कर दिया। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने बदले की भावना से बच्चे के अपहरण की साजिश रची और उसे घर के बाहर से उठा लिया।
घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस तुरंत हरकत में आई। अमर कॉलोनी थाने की टीम ने तकनीकी निगरानी और खुफिया जानकारी के आधार पर लखनऊ में दबिश दी। पुलिस ने मासूम को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर दिल्ली ले आई।
यह भी पढ़ें – जनसुराज का बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा वार
बिहार (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बिहार भाजपा कार्यकर्ताओं को…
पटाखों के संबंध में शासनादेश का कड़ाई से करे अनुपालन, डीजे पर रहेगी कड़ी नजर,…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खलीलाबाद में चल रहे…
मऊ ( राष्ट्र की परम्परा )आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र जिलाधिकारी के…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा )। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्राणी विज्ञान विभाग के सहायक…